NLP Courses Offered By IBH NLP
एन.एल.पी. कोच सर्टिफिकेशन कोर्स
पिछले कुछ सालों में लाइफ कोचिंग के बिजनेस में काफ़ी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है । लोग उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने के लिए, व्यवसायिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए, तथा उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए, सर्टिफाइड लाइफ कोचेस् की मदद लेने लगे हैं । कई सारी संस्थाओं ने भी अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एवं कामकाजी जीवन को उत्पादक एवं खुशहाल बनाने के लिए, व्यक्तिगत तथा टीम कोचिंग की सुविधा देना आरंभ किया है ।
लाइफ कोचिंग की मदद से असल में हम क्लाइंट के सीखने की और जिंदगी को बेहतर बनाने की क्षमता को ज्यादा ताकतवर करने का प्रयास करते हैं । जिससे क्लाइंट की परिवर्तन के प्रति की समझ गहन हो, उसके बर्ताव में सकारात्मक परिवर्तन आए और उसकी आत्म अवधारणा (self image) शक्तिशाली बने । लाइफ कोचिंग के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम एन.एल.पी. के अलग-अलग टूल्स् और तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे ‘एन.एल.पी. कोचिंग’ कहा जाता है । संक्षेप में एन.एल.पी. कोचिंग में लाइफ कोचिंग के तकनीकों का एन.एल.पी. के टूल्स् के साथ मिश्रण किया जाता है, जिससे क्लाइंट को तात्कालिक समस्या से निजाद दिलाने के लिए ठोस मदद की जा सकती है, अल्पावधी में हम अपेक्षित परिणाम लाये जा सकते हैं तथा दीर्घकालिक परिवर्तन की नींव रखी जा सकती है ।
यहाँ पर हमें कुछ महत्वपूर्ण बातों पर गौर करना होगा जिससे आपको लाइफ कोचिंग के फॉर्मेटस् तथा एन.एल.पी. टूल्स् को एकसाथ इस्तेमाल करना क्यों जरूरी होता है यह समझ में आ जाए ।
इसके अलावा एन.एल.पी. के कई सारे ऐसे टूल्स् हैं, जिन्हें आप लाइफ कोचिंग के टूल्स् के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं । जैसे कि...

अब यहाँ पर हम एक सबसे महत्वपूर्ण बात याद रखेंगे, एन.एल.पी. कोचिंग की यह विधी, लाइफ कोचिंग के एक कदम आगे जाती है, जैसे कि...
लाइफ कोचिंग में क्लाइंट के बर्ताव को रूपांतरित करने की कोशिश की जाती है । साथ ही साथ क्लाइंट नए कौशल सीखें, इस बात पर जोर दिया जाता है ।
एन.एल.पी. कोचिंग में बर्ताव को रूपांतरित करना, नए कौशल सीखना, इसके अलावा जीवन संबंधित उसकी मूलभूत धारणाओं को बदलना और उसकी आत्मा छवि में सुधार लाना, इस पर फोकस होता है ।
लाइफ कोचिंग में कई बार क्लाइंट के बाहरी बर्ताव के ऊपर ज्यादा ध्यान दिया जाता है एवं उस बर्ताव को मद्देनजर रखते हुए अलग-अलग फॉर्मेटस् और टूल्स् इस्तेमाल किये जाते हैं ।
एन.एल.पी. कोचिंग में हम क्लाइंट के बाहरी बर्ताव के ऊपर ध्यान रखने के साथ-साथ उसके इंटरनल रिप्रेजेंटेशन के ऊपर भी ध्यान देते हैं । असल में क्लाइंट का बर्ताव किस वजह से निर्मित हो रहा है, क्लाइंट उसके दिमाग में ऐसा क्या कर रहा है, जिसका परिणाम क्लाइंट का यह नकारात्मक बर्ताव है, यह ढूंढने की कोशिश एन.एल.पी. कोचिंग में होती है । यानी हम क्लाइंट की दिमागी प्रक्रियाओं के ऊपर ज्यादा गौर करते हैं ।
लाइफ कोचिंग में कई बार ‘क्लाइंट की समस्या और उसका समाधान’ इस छोटे से दायरे में काम किया जाता है और इसे हम लीनियर चेंज कह सकते हैं । यानी लाइफ कोचिंग में हम एक सीधी दिशा में सोचते हैं ।
एन.एल.पी. कोचिंग में ‘समस्या और समाधान’ इसके ऊपर गौर करने के साथ-साथ हम पूरे सिस्टम के ऊपर ध्यान देते हैं । यहाँ पर हमारा दृष्टिकोण सर्व समावेशी होता है । हम यह भी ढूंढने की कोशिश करते हैं, कि इस समस्या को सुलझाने से कहीं दूसरी समस्या तो निर्मित नहीं हो रही है, या इस समस्या को सुलझाने से जुड़े कोई नकारात्मक पहलू तो नहीं है? साथ ही साथ कुछ ऐसी बातों पर भी गौर किया जाता है, जिस से भविष्य में यह समस्या फिर से निर्मित ना हो । यानी एन.एल.पी. कोचिंग में हम सिस्टमिक चेंज के ऊपर काम करते हैं ।
संक्षेप में, एन.एल.पी. कोचिंग में हम लाइफ कोचिंग के फॉर्मेटस् और टूल्स् इस्तेमाल करते हैं तथा उनके साथ-साथ एन.एल.पी. का इस्तेमाल करते हुए लाइफ कोचिंग को एक कदम आगे ले जाते हैं ।
अंत में, क्या आप कल्पना कर सकते हैं, जब लाइफ कोचिंग के ताकतवर फॉर्मेटस् के साथ आप एन.एल.पी. के जादुई टूल्स् का इस्तेमाल करते हुए एन.एल.पी. कोचिंग करेंगे, तब क्लाइंटस् का जीवन परिवर्तन करते हुए उनकी मदद करना कितना आसान हो जाएगा । आपके हाथ में एन.एल.पी. कोचिंग का ताकतवर टूल होगा, जिससे आप समस्याओं को सुलझा पाएँगे, नकारात्मक भावनाओं को नियंत्रित कर पाएँगे और सकारात्मक तथा ताकतवर भावनाओं के साथ भविष्य निर्माण के कार्य में जुड़ जाएँगे ।
मैं आशा करता हूँ कि एन.एल.पी. कोचिंग का यह ट्रेनिंग आपकी जिंदगी को एक नई दिशा देगा और मानवी दिमाग के संबंध में कुछ अनजान रहस्यों को आपके सामने उजागर करेगा ।
(अगर आप एन.एल.पी. प्रॅक्टिशनर कोर्स में एनरोल करते हैं, तो आइ.बी.एच.एन.एल.पी. की ओर से एन.एल.पी. प्रॅक्टिशनर सर्टिफिकेशन के साथ-साथ आपको हिप्नोसिस प्रॅक्टिशनर + एन.एल.पी. कोच + लाइफ कोच का ट्रेनिंग तथा सर्टिफिकेशन नि:शुल्क मिलेगा ।)


Account Name: IBHNLP
Bank: Axis Bank
IFSC: UTIB0003666
Account No: 923020070696082
Branch Code: MICR - 422012022
Account Type: Current